मप्र : भारत बंद का व्यापक असर, जन-जीवन प्रभावित

भोपाल, 6 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन के विरोध में मध्य प्रदेश में भारत बंद का व्यापक असर दिख रहा है। भारत बंद से आम जन-जीवन प्रभावित है और आमजन को आवागमन से लेकर चाय-नाश्ते तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है, वहीं राज्य के 35 जिलों में हाई अलर्ट है।

राजधानी सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारत बंद से जन-जीवन प्रभावित है, नगर सेवा से लेकर बाजार तक बंद है। राज्य में पेटोल पंप बंद है, मंडियों में कामकाज प्रभावित है। वहीं, 35 जिलों में हाई अलर्ट है, पुलिस बल की तैनाती की गई है। बसों का परिवहन भी प्रभावित है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीते एक सप्ताह से एससी-एसटी (अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति) अधिनियम में किए गए संशोधन के विरोध में आंदोलनों का दौर जारी है। आलम तो यह है कि भाजपा और कांग्रेस के जन प्रतिनिधियों को जनाक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी भाजपा के कई नेताओं का विरोध हुआ, काले झंडे भी दिखाए गए।

पुलिस प्रशासन ने हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनात किया गया है, पुलिस मुख्यालय से पूरे प्रदेश के हालात पर नजर रखी जा रही है। हर जगह पुलिस बल की गश्त जारी है।

विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छतरपुर, शिवपुरी, भिंड, अशोकनगर , गुना, ग्वालियर, कटनी आदि स्थानों पर निषेधाज्ञा 144 लागू कर दी गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493