मप्र में भारत बंद राजनीति से प्रेरित : भाजपा मंत्री

भोपाल, 6 सितंबर(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने सवर्ण समाज द्वारा बुलाए गए भारत बंद को राजनीतिक करार दिया है और अपरोक्ष रूप से इसके पीछे कांग्रेस का हाथ होने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव करीब है और इसी के चलते भारत बंद को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कभी भी समाज में बटवारे करने का मकसद नहीं रहा है। वहीं कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह सत्ता पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।

उमाशंकर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा हमेशा समाज और सभी वगरें के हित को ध्यान में रखकर निर्णय लेती है मगर कांग्रेस हर मामले में राजनीति करती है। भारत बंद में भी कांग्रेस का संरक्षण हासिल है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493