प्रीति शिनॉय की नई किताब का सितंबर में विमोचन

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध लेखिका प्रीति शिनॉय अपनी नई किताब ‘द रूल ब्रेकर्स’ इस महीने के अंत में रिलीज करेंगी।

यह घोषणा प्रकाशक कंपनी वेस्टलैंड ने की है, जिन्होंने कहा है कि किताब 17 सितंबर को रिलीज होगी और इसके लिए पहले ही ऑर्डर किए जा रहे हैं।

प्रकाशक ने बयान में कहा,”यह किताब आत्म-खोज करने वाली एक महिला की यात्रा के ईद-गिर्द आधारित है। उपन्यास में भावात्मक उतार-चढ़ाव के साथ प्रीति शिनॉय एक बार फिर नई चीजों को लेकर तैयार हैं। किताब महिलाओं और लोगों के साथ समानता जैसे मुद्दों पर बात करती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493