तेहरान, 8 सितंबर (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इराक के बसरा शहर में वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हमलावरों ने शुक्रवार को ईरान के वाणिज्य दूतावास में आग लाग दी, जिससे काफी नुकसान पहुंचा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कासेमी ने कहा कि हालांकि किसी भी कर्मचारी को चोट नहीं पहुंची है।
ईरान के प्रवक्ता ने मांग की कि इराकी सरकार ईरान के राजनयिक मिशनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले और इस गंभीर अपराध के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें दंड़ित करे।
dharmpath.com dharmpath