बेगूसराय, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार को छात्रा का अपहरण करने आए तीन बदमाशों की पीट-पीटकर हत्या कर देने की घटना में छौड़ाही सहायक थाना प्रभारी सिंटू कुमार झा को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया।
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने शनिवार को बताया कि इस मामले में थाना प्रभारी सिंटू झा की लापरवाही सामने आई, इस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नारायणीपुर गांव के गोरिया धर्मशाला के निकट स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय से एक छात्रा को अगवा करने आए तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और बाद में उन तीनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
dharmpath.com dharmpath