बेंगलुरू में एयरो इंडिया 2019 का आयोजन होगा

बेंगलुरू, 8 सितंबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि द्विवार्षिक एयर शो ‘एयरो इंडिया 2019’ का आयोजन 20 से 24 फरवरी 2019 में बेंगलुरू में होगा।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “सरकार ने 20 से 24 फरवरी 2019 तक बेंगलुरू में एयरो इंडिया शो आयोजित करने का फैसला किया है।”

इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के येलहंका सैन्यअड्डे पर किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, इस एयरो शो में वैश्विक और भारतीय एयरोस्पेस की प्रौद्योगिकीयों और उत्पादों को पेश किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493