बिहार : मध्याह्न् भोजन खाने से 50 विद्यार्थी बीमार

पटना, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न् भोजन खाने से स्कूल के 50 विद्यार्थी बीमार हो गए।

जिला अधिकारियों के अनुसार, कुछ विद्यार्थियों को भोजन में मरी हुई छिपकली के अंश मिले थे।

जिसके बाद कुछ छात्रों ने पेट दर्द, जी मचलाने की शिकायत की और कुछ ने उल्टी करना शुरू कर दिया।

यह घटना पुरनहिया गांव के एक माध्यामिक स्कूल में हुई।

10 विद्यार्थियों को घोरसारन में सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और 30 को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493