बिहार में जहरीला पदार्थ खाकर 3 की मौत

शेखपुरा, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के शेखपुरा जिले के अरियारी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई।

अरियारी के थाना प्रभारी आऱ क़े प्रसाद ने शनिवार को बताया,”शुक्रवार को देवपुरी गांव निवासी राजकुमार चौधरी की पत्नी सुमन देवी (28) का अपने ही सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस बात से नाराज और परेशान सुमन ने रात में अपनी चार साल की बेटी पीहू और दो साल के बेटे आदित्य के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।”

उन्होंने कहा,”घर के लोगों को जब इसका पता चला तो, सभी को इलाज के लिए नालंदा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों बच्चों की मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान सुमन की भी मौत हो गई।”

प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493