भाजपा ने शाह का कार्यकाल बढ़ाया

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने शनिवार को 2019 लोकसभा चुनाव तक अमित शाह को पार्टी का अध्यक्ष बनाए रखने के लिए अपने संगठनात्मक चुनाव को टालने का निर्णय लिया है।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक से इतर कहा, “संगठनात्मक चुनाव एक बड़ा कार्य है और इसमें बहुत समय लगता है। सभी कार्यकर्ता इसमें शामिल होते हैं। इसलिए 2019 लोकसभा चुनाव पूरा होने तक संगठनात्मक चुनाव को टालने का निर्णय लिया जा रहा है।”

सूत्रों ने कहा कि शाह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, राज्य भाजपा प्रमुखों और महासचिवों (संगठन) के साथ बैठक में इस मामले पर चर्चा हुई और राष्ट्रीय कार्यकारिणी इस संबंध में प्रस्ताव पारित करेगी।

पार्टी के संविधान के अनुसार, कोई भी योग्य उम्मीदवार तीन वर्षो के दो कार्यकाल तक पार्टी अध्यक्ष का पद संभाल सकता है।

शाह को 24 जनवरी, 2016 को दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध तीन वर्षो के लिए चुने गए थे। इससे पहले उन्होंने 24 जुलाई से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अधूरे कार्यकाल को पूरा किया था। उनका दूसरा कार्यकाल 26 जनवरी, 2019 को पूरा होने वाला है।

पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बारे में भाजपा सचिव राहुल सिन्हा ने शाह के हवाले से पत्रकारों को बताया कि पार्टी 2019 चुनाव में मोदी सरकार के प्रदर्शन और संगठन की ताकत के बल पर उतरेगी।

सिन्हा ने कहा, “विपक्षी पार्टियां लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगी। हम 2019 लोकसभा चुनाव बड़े अंतर से जीतेंगे।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार अपराह्न् राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493