श्रीनगर में बंदूकधारी ने विद्यार्थी की हत्या की

श्रीनगर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां हजरतबल इलाके में एक अज्ञात बंदूकधारी ने एक विद्यार्थी की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी।

श्रीनगर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां हजरतबल इलाके में एक अज्ञात बंदूकधारी ने एक विद्यार्थी की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने यहां कहा कि बंदूकधारी ने इस्लामिक युनिवर्सिटी के विद्यार्थी इशफाक अहमद पर शहर के हजरतबल इलाके में शाम को गोलीबारी कर दी।

अधिकारी ने कहा, “पीड़ित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दिवंगत व्यक्ति के पास से बरामद एक पहचान-पत्र से पता चला कि वह युनिवर्सिटी का विद्यार्थी इशफाक अहमद है। हालांकि उसकी पहचान की पुष्टि की जा रही है।”

अधिकारी ने कहा, “हत्यारे को पकड़ने के लिए इलाके को घेर लिया गया है।”

शनिवार को ही इस घटना से पहले एक अज्ञात बंदूकधारी ने सैयद अली गिलानी के नेतृत्व वाले अलगाववादी हुर्रियत समूह के एक कार्यकर्ता की सोपोर कस्बे के बोमई इलाके में हत्या कर दी।

हुर्रियत का यह कार्यकर्ता, हकीम-उल-रहमान सुल्तानी हाल ही में जेल से रिहा हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493