उप्र : अटल के पैतृक गांव में योगी ने विसर्जित की अस्थियां

लखनऊ, 8 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर में यमुना नदी के रानी घाट पर उनकी अस्थियां विसर्जित कीं।

भगवान शिव के जयकारों के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से विसर्जन की प्रक्रिया पूरी हुई। योगी ने बटेश्वर धाम में पूजा-अर्चना की और इसके बाद अटल के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की।

भारतरत्न अटल का 16 अगस्त को निधन होने के बाद देश की तमाम नदियों में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया था। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अस्थि-कलश लेकर शनिवार को पूर्वाह्न् 11़ 30 बजे उनके पैतृक गांव बटेश्वर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन भी उनके साथ रहे।

इससे पूर्व ही बटेश्वर धाम में यमुना के रानी घाट पर अस्थि विसर्जन कार्यक्रम की सुबह से तैयारियां की गई थीं। उन्होंने जैसे ही अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया शुरू की, बारिश होने लगी। रुक-रुक कर होती बारिश के बीच विधि-विधान से अस्थियों का विसर्जन किया गया।

तकरीबन पांच मिनट के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के बाद योगी बटेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। यहां से वे टीले पर बने अटलजी का पैतृक आवास देखने गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493