मिस्र के राष्ट्रपति ने अमेरिका के साथ संबंधों को सराहा

काहिरा, 9 सितंबर (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने शनिवार को अमेरिका के साथ देश के रणनीतिक संबंधों के महत्व पर जोर दिया।

समाचर एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सीसी ने काहिरा में अमेरिकी केंद्रीय कमान के अध्यक्ष जोसेफ वोटेल के साथ बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

जारी बयान में राष्ट्रपति के प्रवक्ता बसम राडी ने कहा कि सीसी ने आतंकवाद से लड़ने के लिए वोटेल के साथ प्रयासों की समीक्षा की।

मिस्र के राष्ट्रपति ने काहिरा में आठ से 20 सितंबर तक हो रहे संयुक्त सैन्याभ्यास ‘ब्राइट स्टार 2018’ का स्वागत किया।

अमेरिकी कमांडर ने मिस्र के साथ सैन्य संबंधों की प्रशंसा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493