नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा,”आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश से लेकर सामान्य बारिश होने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी दर्ज हुआ।
अधिकारियों ने कहा कि बीते 24 घंटों के दौरान सफदरजंग में 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath