बीजद भारत बंद का समर्थन नहीं करेगा

भुवनेश्वर, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार को कहा कि वह ईंधन कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से सोमवार को आहूत भारत बंद का समर्थन नहीं करेगा।

भुवनेश्वर, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) ने रविवार को कहा कि वह ईंधन कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से सोमवार को आहूत भारत बंद का समर्थन नहीं करेगा।

पार्टी ने हालांकि कहा कि वह ईंधन कीमतों में वृद्धि के खिलाफ है।

बीजद प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने कहा, “हम पेट्रोलियम उत्पादों की मूल्य वृद्धि में भारी वृद्धि के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पिछले तीन दिनों से पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।”

सरकार ने हालांकि घोषणा की है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे।

इस बीच ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने बंद को सफल बनाने के लिए लोगों से आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक सोमवार को विधानसभा की बैठक में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि वे बंद में शामिल होंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493