बिहार में धूप निकली

पटना, 10 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से धूप निकली है।

मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे तथा बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर और गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का रविवार का अधिकतम तापमान 34़.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 9.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493