भोपाल, 17 नवंबर – मध्य प्रदेश नगरीय निकाय के पहले चरण में होने वाले 10 नगर निगम में महापौर पद के 67 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में रह गए हैं सबसे ज्यादा 13 उम्मीदवार ग्वालियर नगर निगम में है। राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के 10 नगरपालिक निगम में महापौर पद के लिए 67 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। रतलाम नगर निगम में सीधा मुकाबला है। यहां दो उम्मदीवार ही मैदान में हैं। इसके अलावा नगरपालिक निगम कटनी में सात, खंडवा में तीन, देवास में छह, बुरहानपुर में चार, रीवा में 10, सतना में 12, सागर में छह और सिंगरौली में चार अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath