‘होटल मुंबई’ का हिस्सा बनने की बाध्यता महसूस की : देव पटेल

टोरंटो, 10 सितंबर (आईएएनएस)। नवंबर 2008 के आतंकी हमले पर आधारित एंथनी मारस की फिल्म ‘होटल मुंबई’ में सिख वेटर की भूमिका निभा रहे ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के अभिनेता देव पटेल ने कहा कि जब उनके परिवार ने जलते हुए शहर को टीवी स्क्रीन पर देखा तो उसके बाद उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने की जैसे बाध्यता-सी महसूस की।

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ से ताजमहल पैलेस होटल के साथ अपने पुराने संबंधों को रेखांकित करते हुए अभिनेता ने कहा कि डैनी बॉयल ने भारत और भारतीय सिनेमा के बारे में वहां एक नृत्य दृश्य फिल्माया था।

अभिनेता ने बताया, “यह नृत्य दृश्य करना जितना ही मुझे बुरा लगा था, यह फिल्म में उतना ही प्रभावी हुआ। फिर लंदन में टीवी स्क्रीनों पर मेरे माता-पिता का मुंबई बर्निग देखना, और फिल्म का हिस्सा बनना एक बाध्यता जैसा महसूस हुआ।”

पटेल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग से पहले उन्होंने होटल का दौरा किया और स्टाफ के साथ बातचीत की।

‘होटल मुंबई’ का प्रीमियर शुक्रवार को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493