मप्र : शिवपुरी में दबंगों ने आरक्षित वर्ग के व्यक्ति के सिर की चमड़ी काटी

शिवपुरी 10 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दबंगों ने एक आरक्षित वर्ग के व्यक्ति की पहले पिटाई की, उसके बाद बालों को पकड़कर धारदार हथियार से चमड़ी काट दी। इस दिल दहला देने वाली घटना के आरोपियों को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में अपनी आप बीती सुनाई। साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सरदार सिंह जाटव के अनुसार, वह मगरौनी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले महोबा ग्राम का निवासी है। तीन सितंबर को उसे गांव के दबंग गुर्जरों ने अपने घर बुलाया। पहले काफी मारपीट की और उसके बाद सिर की चमड़ी को धारदार हथियार से काट दिया। उसका सिर पूरी तरह लहूलुहान हो गया, अब भी पूरे सिर पर घाव नजर आता है।

पीड़ित व्यक्ति ने संवाददाताओं को बताया कि एक सप्ताह पहले दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उसे धमका रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493