लॉस एंजेलिस, 11 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता चार्ली शीन ने अपनी पूर्व पत्नी डेनिस रिचर्डस और उनके नए पति को शुभकामनाएं दीं।
वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ ने दो दिन पहले घोषणा की थी कि रिचर्डस और एरॉन फाइपर्स शनिवार को मलिबू में शादी के बंदन में बंध गए हैं।
शीन (53) के एक प्रतिनिधि ने एंटरटेनमेंट टुनाइट को बताया कि उन्होंने (शीन) शादी में शिरकत नहीं की लेकिन रिचर्ड्स और उनके नए पति को शुभकामनाएं दी हैं।
चार्ली शीन और डेनिस रिचर्ड्स (47) 2002-2006 तक शादी के बंधन में बंधे थे।
dharmpath.com dharmpath