बिहार में 4 लड़कियों की डूबने से मौत

मुंगेर, 11 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत हो गई।

पुलिस ने सभी शवों को पानी से बाहर निकाल लिया है।

पुलिस के अनुसार, बहेरा गालिमपुर गांव की चार लड़कियां सुबह गांव के पास गंगा नदी के किनारे स्थित तालाब में नहाने गई थी। इस दौरान सभी लड़कियां एक-एक कर गहरे पानी में चली गईं, जिससे सभी लड़कियों की मौत हो गई।

हवेली खड़गपुर के अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान आरती कुमारी (16), अनु कुमारी (17), रितु कुमारी (14) और प्रिया कुमारी (15) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। लड़कियों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है।

गौरतलब है कि गंगा के किनारे बरसात के दिनों में बाढ़ का पानी कम होने के बाद कई बड़े-बड़े गड्ढो में पानी का जमाव हो जाता है, जो तालाब का रूप ले लेता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493