केरल में 4,778 लोग अभी भी शिविरों में रहने को मजबूर

तिरुनवनंतपुरम, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल में अभूतपूर्व बारिश और बाढ़ से तबाही के एक महीने बाद 4,778 लोग अभी भी 120 राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं।

आपदा प्रबंधन राज्य नियंत्रण विभाग के अनुसार, 29 मई से शुरू हुई बारिश और बाढ़ से 491 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लापता हैं।

बाढ़ के कारण एक समय 14.50 लाख लोगों को 3,000 राहत शिविरों में रहने को मजबूर होना पड़ा था।

त्रिशूर जिले के 55 राहत शिविरों में 1,738 और अलप्पुजा में 1,701 लोग रह रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493