समलैंगिक अभिनेता को सुपरहीरो की भूमिका में देखना चाहते हैं किट हैरिंगटन

लॉस एंजिल्स, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी टीवी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के अभिनेता किट हैरिंगटन ‘पौरुष और समलैंगिकता’ के बारे में बनी बनाई धारणाओं को तोड़ने के लिए एक समलैंगिक अभिनेता को सुपरहीरो का किरदार निभाते देखना चाहते हैं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, हैरिंगटन ने टोरंटो फिल्म महोत्सव के दौरान हॉलीवुड में समलैंगिकता प्रतिनिधित्व विषय पर संबोधित किया।

हैरिंगटन ने कहा, “यह धारणा कि पौरुष और समलैंगिकता एक साथ नहीं हो सकते, एक बड़ी समस्या है।”

उन्होंने कहा, “क्या हम मार्वल की फिल्म में किसी ऐसे शख्स को नहीं देख सकते जो वास्तविक जीवन में समलैंगिक हो और सुपरहीरो का किरदार निभाए। मेरा मतलब, ऐसा कब होने जा रहा है?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493