निजाम संग्रहालय से चोरी हुई प्राचीन वस्तुएं बरामद, 2 गिरफ्तार

हैदराबाद, 11 सितंबर (आईएएनएस)। यहां निजाम संग्रहालय से चोरी हुआ सोने के टिफिन और अन्य सामान मंगलवार को हैदराबाद पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने कहा कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मुंबई में चोरी की प्राचीन वस्तुओं के खरीद नहीं मिलने पर वहां से लौटते समय इन्हें गिरफ्तार किया गया।”

दोनों आरोपी गौज पाशा और मोहम्मद मुबीन हैदराबाद के राजेंद्र नगर के निवासी हैं।

बरामद सामान में बहुमूल्य हीरा और रूबी जड़ित सोने का त्रिस्तरीय टिफिन (1,950 ग्राम), एक सोने का कप और प्लेट (172 ग्राम) और एक सोने की चम्मच (14 ग्राम) है।

आरोपी तीन सितंबर को शहर की पुरानी बस्ती में स्थित पुरानी हवेली में स्थित संग्रहालय में हवादान की जाली तोड़कर अंदर गए थे। आरोपियों ने फिंगर प्रिंट छूटने से बचने के लिए दस्ताने और पहचान छिपाने के लिए मुखौटा पहना था।

संग्रहालय में निजामों और उनके परिवारों की निजी वस्तुएं हैं जिनमें 1911 से 1948 तक रहे छठवें और अंतिम निजाम मीर उस्मान अली खान को मिले उपहार भी शामिल हैं। 1948 में हैदराबाद राज्य का विलय भारत में हो गया था।

संग्रहालय में अंतिम निजाम को मिले 1937 में उनकी रजत जयंती पर उन्हें मिले उपहारों का आकर्षक संग्रह है। संग्रहालय में 1,000 से ज्यादा वस्तुएं हैं जिनमें मात्र 400 वस्तुएं सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखी गई हैं।

निजाम परिवार द्वारा संचालित निजाम ट्रस्ट ने 2000 में संग्रहालय शुरू किया था। यह शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493