वेलेंसिया के दम पर जीता इक्वाडोर

ब्रिजव्यू (अमेरिका), 12 सितम्बर (आईएएनएस)। एनर वेलेंसिया के एक शानदार गोल और एक असिस्ट की बदौलत इक्वाडोर ने यहां एक दोस्ताना मुकाबले में ग्वाटेमाला को 2-0 से शिकस्त दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मंगलवार को हुए इस मुकाबले में इक्वाडोर ने दोनों गोल दूसरे हाफ में दागे।

मैच के 83वें मिनट में इक्वाडोर ने कांउटर अटैक किया और हेडर से जरिए दमदार गोल करते हुए वेलेंसिया ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

इसके दो मिनट बाद, वेलेंसिया ने साथी खिलाड़ी रोमारियो इबारा को शानदार पास दिया। इबारा ने इस मौके को जाया नहीं किया और गोल करके इक्वाडोर की 2-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।

ग्वाटेमाला को शुक्रवार को हुए एक दोस्ताना मुकबाले में अर्जेटीना के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493