क्लियरट्रिप ने हरियाणा पर्यटन के साथ साझेदारी की

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। ट्रेवल और लीजर प्लेटफार्म क्लियरट्रिप ने हरियाणा में टूर एवं अन्य गतिविधियों के लिए हरियाणा पर्यटन के साथ विशेष ऑनलाइन बुकिंग के लिए साझेदारी की है। इस साझेदारी से क्लियरट्रिप के यूजर अब आसानी से विभिन्न प्रकार के हरियाणा पयर्टन के म्यूजियम, गेमिंग पार्क,एम्यूजमेंट पार्क, किड्स गेमिंग जोन्स और रिजार्ट को खोजने और बुक करने में सक्षम होंगे।

क्लियरट्रिप ने एक बयान में कहा कि ग्राहक अब सीधे क्लियरट्रिप वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से हरियाणा में आयोजित टूर, एक्टिविटीज और विजिट्स की बुकिंग कर सकते हैं।

क्लियरट्रिप के उपाध्यक्ष (अकॉमोडेशन और एक्टिविटीज) अंकित रस्तोगी ने कहा, “हरियाणा विभिन्न प्राकृतिक दृश्यों का एक जीवंत कैलिडोस्कोप है, जिसका इतिहास समृद्ध है, जैसे सिंधु घाटी सभ्यता और महाभारत के युद्ध की भूमि यहीं है। हमें खुशी है हरियाणा पर्यटन ने गतिविधियों और टूर के लिए अपने खास ऑनलाइन बुकिंग साझेदार के रूप में हमें चुना है।”

उन्होंने कहा, “हरियाणा उत्तर भारत में सप्ताहांत के ट्रेवलर्स के बीच काफी पसंद की जाने वाली जगह है, साथ ही यह उन लोगों की भी पसंद है जो राज्य के गार्डन, किले, महलों और अन्य प्रसिद्ध जगहों को घूमने के लिए कई मील का सफर करते हैं।”

हरियाणा पर्यटन के प्रबंध निदेशक विकास यादव ने कहा, “क्लियरट्रिप से साझेदारी से राज्य में बड़े पैमाने पर यात्रियों आकर्षित करने की है। क्लियरट्रिप के साथ हमारी साझेदारी दिल्ली/एनसीआर और चंडीगढ़ के आसपास की जगहों के यात्रियों को अनोखी सुविधा देगी जो राज्य की कुछ लोकप्रिय जगहों में सप्ताहांत यात्राएं करना चाहते हैं। इससे हम अपनी डिजिटल पहुंच को बढ़ा सकेंगे और क्लियरट्रिप के माध्यम से मोबाइल उपभोक्ताओं को सेवाएं दे सकेंगे, खास तौर पर टेकसैवी भारतीयों के तेजी से बढ़ते सेगमेंट में।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493