श्रीनगर, 13 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
आतंकवादियों के क्षेत्र में छिपे होने की खुफिया खबर मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष ऑपरेशंस समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)के जवानों सहित सुरक्षाबलों ने अरामपोरा क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया।
पलिस ने बताया, “जैसे ही क्षेत्र की घेराबंदी कड़ी की गई, आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।”
एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सोपोर में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है।
शैक्षणिक संस्थानों को भी दिनभर के लिए बंद रखने के लिए कहा गया है।
dharmpath.com dharmpath