आगरा में पर्यावरण प्रतिकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिबंधित

आगरा, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। आगरा प्रशासन ने गुरुवार को प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनीं मूर्तियों की बिक्री और उन्हें यमुना व तालाबों में विसर्जित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के.पी. सिंह ने सलाह जारी कर यह भी कहा कि मूर्तियों में प्रतिबंधित रंगों का उपयोग और सड़कों पर झाकियां निकालने के दौरान तेज संगीत बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस साल कई समूहों ने पर्यावरण अनुकूल गणेश की मूर्तियों का प्रचार किया था। लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करने के लिए रैलियां भी निकाली गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493