जिम्बाब्वे की टीम में टेलर, रजा बाहर

हरारे, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण दौरे के लिए जिम्बाब्वे की टीम में ब्रेंडन टेलर, क्रेग एर्विन और सीन विलियम्स की वापसी हुई है जबकि अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रजा को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

इन तीनों खिलाड़ियों ने वेतन न मिलने के कारण जून-जुलाई में आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया था।

इसके बाद से जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) आईसीसी की वित्तीय योजना के तहत कार्य कर रहा है और उसने अपने कर्ज चुकाने के साथ अपने खर्चो को भी कम किया है, जिसमे स्टाफ के कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है।

वेतन विवाद के कारण कुल पांच खिलाड़ियों ने पिछली सीरीज में भाग नहीं लिया था। इन सभी को वेतन दिया जा चुका है लेकिन केवल तीन खिलाड़ी ही टीम में वापस आए हैं।

ग्रीम क्रीमर घुटने की चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें टीम में नहीं चुना गया। बोर्ड द्वारा केंद्रीय करार से बाहर किए गए सिकंदर रजा को भी टीम में शामिल नहीं किया गया, हालांकि वह चयन के लिए उपलब्ध थे।

जिम्बाब्वे की टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे और तीन टी-20 जबकि बांग्लादेश में तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493