नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से यहां गुरुवार को मुलाकात की।
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा भी इस बैठक में मौजूद थे। चर्चा के बारे में अभी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
बुधवार को राजपक्षे ने अपने बेटे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की अगुवाई में विराट हिन्दुस्तान संगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाषण भी दिया था।
dharmpath.com dharmpath