कैमरे के सामने न्यूड होने में सहज नहीं : केट मॉस

लॉस एंजेलिस, 14 सितंबर (आईएएनएस)। सुपरमॉडल केट मॉस का कहना है कि वह कैमरे के सामने टॉपलेस होने में सहज नहीं हैं।

वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘मेगन केली टुडे’ शो में केट (44) ने कहा कि जब मैं टीन मॉडल थी तो मुझे बार-बार टॉपलेस होकर पोज देन को कहा जाता था।

केटी ने कहा, “हां, दबाव था। मैं कॉर्निन डे नाम की महिला फोटोग्राफर के साथ काम करती थी और वह मेरी टॉपलेस तस्वीरें खींचना पसंद करती थी लेकिन शुरुआत में मुझे यह पसंद नहीं था।”

केट मॉस कैल्विन क्लेन के ओबसेशन परफ्यूम के विज्ञापन में न्यूज नजर आई थी। इस पर वह कहती हैं कि मैं कैमरे के सामने न्यूड होने मे सहज नहीं हूं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493