महिला गोल्फ : गौरिका ने जीता सीजन का पहला खिताब

गुरुग्राम, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। गौरिका बिश्नोई ने शुक्रवार को हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के तीसरे और आखिरी दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 14वें चरण का खिताब अपने नाम कर लिया।

गुरुग्राम, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। गौरिका बिश्नोई ने शुक्रवार को हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के तीसरे और आखिरी दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 14वें चरण का खिताब अपने नाम कर लिया।

गौरिका का यह इस सीजन का पहला खिताब है। उन्होंने छह शॉट की बढ़त के साथ खिताब अपने नाम किया।

20 साल की गौरिका ने तीसरे दिन तीन ओवर 75 का स्कोर किया। जिसमें तीन बर्डी, दो बोगी और दो डबल बोगी शामिल हैं।

गौरिका का तीन दिन के बाद कुल स्कोर 226 रहा। वहीं दूसरे स्थान पर तवेशा मलिक रहीं जिन्होंने फाइनल में वन अंडर-71 का स्कोर किया।

अमनदीप द्राल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उनका तीन दिन का कुल स्कोर 233 रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493