उप्र में तेज धूप, तापमान में मामूली इजाफा

लखनऊ, 15 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिलेगा। हालांकि, दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर भी रहेगा लेकिन बारिश होने की संभावना कम ही है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, बनारस का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 23.4 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493