नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद

जम्मू, 15 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शनिवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी सेना ने दिन में नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।

सूत्रों ने कहा, “नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी में गोरखा राइफल्स का जवान बुरी तरह से घायल हो गया। उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493