भाखड़ा ब्यास बोर्ड को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) को वर्ष 2017-18 के दौरान राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कारों की बोर्डो/स्वायत्त संस्थानों की श्रेणी के तहत क्षेत्र ‘बी’ वर्ग में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को यहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में बोर्ड के अध्यक्ष डी.के. शर्मा को यह पुरस्कार प्रदान किया।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, डी. के. शर्मा ने इस पुरस्कार हेतु बीबीएमबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा भविष्य में और हिंदी में अधिक कार्य करने पर बल दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493