चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जदयू में शामिल

पटना, 16 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में रविवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर औपचारिक रूप से जनता दल-युनाइटेड (जदयू) में शामिल हो गए।

जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने प्रशांत किशोर के जदयू में शामिल होने की पुष्टि की।

संजय ने कहा, “अब प्रशांत किशोर जदयू के नेता हैं।”

इस घोषणा के तुरंत बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा, “बिहार से अपनी नई यात्रा शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं।”

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अधिकारी प्रशांत किशोर (41) ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) की स्थापना की थी, जिसे 2015 के बिहार चुनाव के दौरान जदयू का प्रचार अभियान चलाने का जिम्मा सौंपा गया था।

महागठबंधन की सफलता के बाद नीतीश कुमार ने किशोर को योजना और कार्यक्रम कार्यान्वयन के सलाहकार के रूप में नामित किया खा। उन्हें राज्य कैबिनेट मंत्री के बराबर का ओहदा दिया गया।

पिछले सप्ताह किशोर ने हैदराबाद में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान राजनीति में प्रवेश का संकेत दिया था।

किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2014 के लोकसभा चुनावों में चुनावी रणनीति तैयार की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493