बिहार का पारा चढ़ा

पटना, 18 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है।

पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, मौसमविदों का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में मामूली वृद्घि की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों, भागलपुर का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री, गया का 25 डिग्री और पूर्णिया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493