गाजियाबाद, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। पुलिस ने कहा कि यहां मंगलवार को रहस्यमय परिस्थितियों में दो लोग मृत पाए गए व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला।
पुलिस को इस सिलसिले में एक अज्ञात कॉल आई। पुलिस मौके पर पहुंची तो राष्ट्रीय राजमर्ग 58 राजनगर एक्सटेंशन के पास दो शव मिले।
इलाके के लोगों ने पुलिस से कहा कि शव पिता व पुत्र के हैं।
तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पड़ा था। उसका खून बह रहा था। उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मरने वालों की पहचान नाथू सिंह (55) व उनके 35 साल के बेटे के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान नाथू सिंह के दूसरे बेटे के रूप में हुई है।
सकेंड सर्किल ऑफिसर आतिश कुमार सिंह ने आईएएनएस से कहा कि प्रथमदृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है, जो हिंसक हो गया। लेकिन, अभी तक किसी ठोस वजह की पुष्टि नहीं हुई है।
dharmpath.com dharmpath