मप्र : नरसिंहपुर में किसानों के आंदोलन से यातायात थमी (फोटो सहित)

नरसिंहपुर, 18 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के आह्वान पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को सड़कों पर उतरे किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। किसानों ने सड़कों पर टॉली-ट्रैक्टर खड़े कर आवागमन को पूरी तरह बाधित कर दिया।

संघ के जिलाध्यक्ष एकम सिंह पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि किसानों ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन-प्रदर्शन किया। किसानों ने उपज की डेढ़ गुना कीमत दिए जाने, तेलंगाना की तरह किसानों को प्रोत्साहन राशि देने, किसानों को कर्ज मुक्त करने, खेती के लिए 18 घंटे बिजली देने, किसान को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन देने, खेती कार्य के लिए डीजल पर अनुदान दिए जाने की मांगें प्रमुख हैं।

पटेल ने बताया कि यह ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया है। इस ज्ञापन की प्रति प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री सहित राज्य के मुख्य सचिव को भी प्रति भेजी गई है।

किसानों के आंदेालन के चलते नगर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। किसानों के बड़ी संख्या में मय ट्रॉली के ट्रैक्टर जगह-जगह खड़े रहे, जिससे लेागों का निकलना मुश्किल हो गया। कुल मिलाकर किसानों के इस आंदोलन ने प्रशासन और सरकार के सामने अपनी ताकत का इजहार किया है। सभा को कई नेताओं ने संबोधित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493