नगर कोतवाली के मोहल्ला साठा में सोमवार देर शाम प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को प्रेमिका के परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने युवक को पहले गंजा किया। फिर जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकाला और फिर जमकर पीटा। इस दौरान वहां काफी भीड़ जुट गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है और दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath