उप्र : सासंद के गोद लिए गांव की महिलाओं ने किया प्रदर्शन (फोटो सहित)

इस मौके पर महिलाओं ने बताया कि बूढ़ूपुर गांव में व्याप्त भ्रष्टाचार है। उसी को लेकर यहां प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने गांव में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके गांव को प्रधानमंत्री के निर्देश पर जौनपुर के सांसद डॉ. के.पी. सिंह ने गोद लिया है।

महिलाओं ने कहा कि चार वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव का समुचित विकास नहीं हुआ है। जो भी पैसा आता है, ऊपर ही ऊपर दबा लिया जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन को अपना मांगपत्र सौंपा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493