उप्र : सड़क पर उतरे सवर्ण, पुलिस से हुई झड़प (फोटो सहित)

महासभा से जुड़े लोगों ने दारूल सफा से लेकर के हजरतगंज चौराहे तक रैली निकालकर एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तीखी झड़प हो गई।

एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मोदी सरकार के विरोध में शंख बजाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में शामिल महिलाओं ने चूड़ी दिखाते हुए सरकार पर तंज कसा।

विरोध-प्रदर्शन के दौरान हजरतगंज चौराहे तक सड़क जाम हो गई। इस दौरान राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले से भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो विरोध पर अड़े लोग नारेबाजी करने लगे और वहां से जाने के लिये उन्होंने साफ मना कर दिया। इसी दौरान ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी झड़प देखी गई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मोदी सरकार का यह निर्णय सामाजिक समरसता के खिलाफ है। इससे समाज में जाति विशेष को लेकर सरकार द्वारा भेदभाव किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493