बिहार : ताजिया जुलूस से पहले युवक की हत्या

पटना, 21 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के हाजीपुर में शुक्रवार सुबह मुहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस से पहले कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी जबकि एक घायल हो गया।

थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने कहा कि युवक को मस्जिद चौक के पास गोली मारी गई, वहीं एक अन्य गोली लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़के अवरुद्ध कर दी। उन्होंने इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और यह विरोध प्रदर्शन घंटों तक जारी रहा।

जिला प्रशासन ने यहां से 30 किलोमीटर दूर मस्जिद चौक क्षेत्र के पास सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493