यूरोपा लीग : बेतिस ने ओलम्पियाकोस से खेला ड्रॉ

पिराउ (ग्रीस), 21 सितम्बर (आईएएनएस)। रियल बेतिस फुटबाल क्लब का यूरोपा लीग में ओलम्पियाकोस क्लब के साथ मैच गोलरहित ड्रॉ रहा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात खेले गए इस मैच में स्पेनिश क्लब को हालांकि, गोल करने के कई मौके मिले थे।

पांच साल की अनुपस्थिति के बाद बेतिस क्लब ने यूरोपा लीग में वापसी की है। उसने इस मैच में शुरुआत से ही ओलम्पियाकोस की टीम पर अपना दबाव बनाए रखा था।

यूरोपा लीग के ग्रुप-एफ में बेतिस और ओलम्पियाकोस दोनों ही दूसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493