उप्र : नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूबे, 3 की मौत

चित्रकूट, 21 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के साईंपुर गांव शुक्रवार को बागै नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरी जलधारा में डूब गए। इनमें से ग्रामीणों ने दो को बचा लिया, जबकि तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया, “मोहर्रम का ताजिया जुलूस देखने अपनी रिश्तेदारी में साईंपुर गांव गए छह बच्चे पुल के पास बागै नदी में शुक्रवार की सुबह नहाने गए थे। इनमें से पांच बच्चे एक साथ गहरे पानी में उतर गए और एक बच्चा घाट पर ही बैठा रहा। पांच बच्चों को डूबता देख उसने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने दो बच्चों को सुरक्षित बचा लिया, मगर तीन बच्चों- आसिफ (8), जान मोहम्मद (13) व अनीस (11) की डूबने से मौत हो गई है।”

उन्होंने बताया कि आसिफ अंदौरा गांव का रहने वाला है, जबकि जान मोहम्मद व अनीस बांदा जिले के शिवहारी गांव के निवासी हैं। तीनों बच्चों के शवों को ग्रामीणों ने गहरी जलधारा से बाहर निकाल लिया है और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पहाड़ी पुलिस घटना की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493