विशाल भारद्वाज का सिनेमा जमीन से जुड़ा हुआ है : अभिषेक दुहान

मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। ‘सुल्तान’ के अभिनेता अभिषेक दुहान का कहना है कि निर्देशक विशाल भारद्वाज का सिनेमा जमीन से जुड़ा हुआ है।

अभिषेक दुहान ने विशाल भारद्वाज के साथ आने वाली फिल्म ‘पटाखा’ में काम किया है।

दुहान ने कहा, “विशाल भारद्वाज के सिनेमा के बारे में अलग यह है कि वह जमीन से जुड़ा हुआ है। उनका कहानी कहने का तरीका राजा, रानी या दादा-दादी की पुरानी कहानियों की तरह है। उनका कहानी कहने का तरीका रोचक है।”

दुहान ने यहां कहा, “वह कहानी को यर्थाथवादी और एक जगह केंद्रित रखते हैं। वह कहानी के साथ इधर-उधर नहीं जाते और आपको वहीं दिखाते है जो वह दिखाना चाहते हैं। वह अपनी फिल्म में ज्यादा चीजें नहीं डालते।”

फिल्म ‘पटाखा’ 28 सितंबर को सिनेमाघरों मे आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493