नन दुष्कर्म मामला : बिशप आज केरल अदालत के समक्ष पेश होंगे

कोट्टायम (केरल), 22 सितंबर (आईएएनएस)। नन दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार हुए बिशप फ्रैंको मुलक्कल को शनिवार को केरल अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

जालंधर के रोमन कैथोलिक डाओसिस के बिशप मुलक्कल को शुक्रवार को त्रिपुनीथुरा में गिरफ्तार किया गया था। उनसे इससे पहले तीन दिनों तक पूछताछ होती रही।

हालांकि, बिशप ने छाती में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें कोट्टायम से 10 किलोमीटर दूर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सरकारी कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में रात बिताने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जैसे ही वह बाहर आए लोगों ने उन्हें ठिठोली करनी शुरू कर दी। मुलक्कल को अदालत में पेश होने तक कोट्टायम पुलिस क्लब में रखा जाएगा।

ऐसा देश में पहली बार हुआ है कि बिशप को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने उन पर अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने, दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज है।

केरल की एक नन ने मुलक्कल पर 2014 से 2016 के बीच लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

मुलक्कल के वकील जमानत याचिका पेश करेंगे जबकि पुलिस उनकी तीन दिनों की कस्टडी की मांग करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493