उप्र : महिला ने मासूम बेटे के साथ खुद को लगाई आग

बांदा, 22 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को एक महिला ने अपने दो साल के मासूम बेटे को गोद में लेकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

मायके पक्ष ने कथित तौर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष प्रकाश यादव ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को पंकज मिश्रा की पत्नी सपना (25) ने अपने दो साल के मासूम बेटे शेखर को गोद में लेकर शरीर पर किरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा ली, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मासूम बेटे ने देर रात इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया, “मृतका की मां लीला और भाई गुरुप्रसाद ने दहेज उत्पीड़न के चलते आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।”

मृतका की शादी 12 फरवरी, 2013 को हुई थी, पंकज नशे का लती है।

थानाध्यक्ष ने बताया,”पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका के ससुराल के सभी सदस्य गायब हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493