जम्मू एवं कश्मीर : पुलवामा में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू

श्रीनगर, 22 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के एक दर्जन से अधिक गांवों में सुरक्षाबलों ने शनिवार को व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

राष्ट्रीय राइफल्स, सेना के पैरा कमांडोज, राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल के जवानों ने अलाईपोरा, अचान, हजदरपोरा, बटनूर, लस्सीपोरा और अन्य गांवों को चारों ओर से घेर लिया और घर-घर जाकर तलाशी करनी शुरू की।

इससे पहले शुक्रवार को शोपियां जिले में आतंकवादियों ने तीन पुलिसकर्मियों को अगवा कर उनकी हत्या कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493