शिमला, 22 सितंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को एक बस के 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई।
यह वाहन शिमला जिले के हकोटी से उत्तराखंड के तिउनी जा रहा था कि यह शिमला से लगभग 65 किलोमटीर दूर स्नेल के पास खाई में गिर गया।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में सात साल की बच्ची भी है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रशासन को शवों को बस से निकालने में काफी कठिनाई हुई। दुर्घटनास्थल पर बारिश भी हो रही थी।
बचावकर्मियों का कहना है कि जिस सड़क पर यह दुर्घटना हुई, वह काफी खराब हालत में थी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने घटना पर दुख जताया।
dharmpath.com dharmpath