बैडमिटन : चीन ओपन के फाइनल में मारिन का सामना यूफेई से

चांगझाऊ (चीन), 22 सितम्बर (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक विजेता स्पेन की कैरोलिना मारिन और मेजबान देश की चेन यूफेई रविवार को चीन ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में आमने-सामने होंगी।

दोनों खिलाड़ियों ने शनिवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में काफी मशक्कत के बाद जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है।

पहले सेमीफाइनल में चीन की यूफेई ने जापान की आकाने यामागुची को 21-14, 15-21, 21-14 से मात दी। यह मैच एक घंटे तक चला।

वहीं महिला एकल वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में कैरोलिना ने भी जापानी बाधा पार की। मारिन ने नोजोमी ओकुहारा को एक घंटे पांच मिनट तक चले मैच में 15-21, 21-12, 21-13 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493